• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    क्या यूपी से होकर निकलेगा 2019 का रास्ता

    क्या यूपी से होकर निकलेगा 2019 का रास्ता


    In Depth: क्या यूपी से होकर निकलेगा 2019 का रास्ता?
    नई दिल्ली: यूपी में एक सीट को छोड़कर बाकी 402 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. कल बाकी बची एक सीट पर वोट डाले जाएंगे. उसके बाद एग्जिट पोल में यूपी की एक तस्वीर सामने आएगी. लेकिन देश के मन में सवाल यही है कि यूपी कौन जीतेगा और क्या यूपी से होकर निकलेगा 2019 का रास्ता?
    कई बड़े सवाल सबसे मन में है, 2019 में कौन जीतेगा? क्या मोदी का मैजिक कायम है? यूपी में किसको कितनी सीटें मिल रही हैं?
    2014 का रिजल्ट देखिये – लोकसभा की कुल 543 सीटें
    -एनडीए को 336 सीटें मिली इसमें बीजेपी को 282 सीटें
    -यूपीए को 60 सीटों पर जीत मिली, इसमें कांग्रेस को 44
    – और अन्य को 147 सीटें मिली
    यूपी में बीते दस साल का चुनावी पैटर्न क्या कहता है वो देख लेते हैं?
    – 2007 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी 206 सीटों पर जीती तब एसपी को 97 सीटें मिली थी, बीजेपी को 51 सीटें मिली कांग्रेस को 22.
    – 2009 के लोकसभा चुनाव में एसपी को 23, कांग्रेस को 21 और बीएसपी को 20 सीटें मिली, बीजेपी को तब 10 मिली थी.
    – 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 224 सीटें मिली, बीएसपी को 80 और बीजेपी को 47 पर जीत मिली और कांग्रेस को 28
    – 2014 में बीजेपी गठबंधन को 80 में से 73 सीटें मिली जबकि समाजवादी पार्टी को 5 और कांग्रेस को 2
    2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद देश की तस्वीर कैसे बदली अब इसको समझिए
    – लोकसभा के बाद महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, असम विधानसभा चुनाव बीजेपी जीत चुकी है.
    – लेकिन 2014 के बाद बीजेपी बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा का चुनाव हारी भी है
    बीजेपी का कितनी आबादी पर राज है
    महाराष्ट्र -9.28 फीसदी
    मध्य प्रदेश 6 फीसदी
    राजस्थान- 5.67 फीसदी
    गुजरात 5 फीसदी
    आंध्र प्रदेश 4.08 फीसदी
    झारखंड 2.72 फीसदी
    असम 2.58 फीसदी
    पंजाब 2.30 फीसदी
    छत्तीसगढ 2.11 फीसदी
    हरियाणा 2.09 फीसदी
    जम्मू कश्मीर 1.04 फीसदी
    गोवा 0.12 फीसदी
    अरुणाचल प्रदेश 0.11
    कुल 43 फीसदी आबादी पर बीजेपी का राज है. 29 में से 13 राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार है. 13 में 9 में बीजेपी की और 4 में सहयोगियों की सरकार है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel