• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    जानें- किस चैनल के मुताबिक किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं

    जानें- किस चैनल के मुताबिक किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं


    Exit Poll का पोल: जानें- किस चैनल के मुताबिक किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं
    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का सियासी दंगल अब खत्म हो चुका है. सवाल है कि सूबे के सिंहासन पर कौन काबिज होगा? विभिन्न न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां के ज्यादातर एग्जिट पोल की मानें तो यूपी में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है , किन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है.
    आइए जानते हैं अलग-अलग न्यूज़ चैनलों का सर्वे:-
    एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस
    एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पा रही है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आ सकती है.
    बीजेपी- 164 से 176 सीटें
    एसपी- 156 से 169 सीटें
    बीएसपी-  60 से 72 सीटें
    टाइम्स नाउ और वीएमआर
    टाइम्स नाउ और वीएमआर के मुताबिक यूपी में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच सकती है.
    बीजेपी- 190 से 210 सीटें
    एसपी+: 110 से 130 सीटें
    बीएसपी- 57 से 74 सीटें
    अन्य – 8 सीटें
    इंडिया टीवी और सी वोटर
    इंडिया टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक भी यूपी में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो रहा है.
    बीजेपी- 155 से 167 सीटें
    एसपी-कांग्रेस गठबंधन- 135 से 147 सीटें
    बीएसपी- 81 से 93 सीटें
    अन्य- 8 से 20 सीटें
    इंडिया न्यूज़ और एमआरसी
    बीजेपी को 185 सीटें
    एसपी-कांग्रेस गठबंधन- 120 सीटें
    बीएसपी- 90 सीटें
    अन्य 8 सीटें
    न्यूज़ 24 और टूडेज चाणक्य
    न्यूज़ 24 और टूडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक यूपी में बीजेपी को जबर्दस्त बहुमत मिल रहा है.
    बीजेपी को 285 सीटें
    एसपी-कांग्रेस गठबंधन- 88 सीटें
    बीएसपी- 27 सीटें
    अन्य- 3 सीटें
    इंडिया टुडे-एक्सिस
    इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे के मुताबिक भी यूपी में बीजेपी को जबर्दस्त बहुमत मिल रहा है.
    बीजेपी को 251 से 279 सीटें
    एसपी-कांग्रेस गठबंधन- 88 से 112 सीटें
    बीएसपी- 28 से 42 सीटें
    अन्य- 4 से 11 सीटें

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel