• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

    किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी


    UP Exit Poll: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी
    नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पा रही है. हालांकि, पीएम मोदी के लिए राहत की बात ये है कि बीजेपी यूपी में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आ सकती है.
    सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है बीजेपी
    एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है और उसे 164 से 176 सीटें मिल सकती हैं. यूपी के सियासी दंगल में सत्ताधारी पार्टी एसपी, बीजेपी को कांटे की टक्कर दे रही है और दूसरी बड़ी पार्टी बन सकती है.
    एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक एसपी को यूपी में 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है. तो वहीं बीएसपी का पूरे यूपी में हर तरफ बुरा हाल है. इस चुनाव में बीएसपी सिर्फ 60 से 72 सीटों पर सिमट सकती है.
    वोट शेयर में बीजेपी-एसपी बराबर
    वोट शेयर के मामले में बीजेपी और एसपी के बीच कांटे की टक्कर है. एबीपी के एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों पार्टियों को बिल्कुल बराबर वोट मिल रहे हैं. दोनों ही पार्टियों को 32-32 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं. तो वहीं तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने वाली बीएसपी को 25 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
    2012 के नतीजे
    आपको बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी एसपी 224 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. दूसरे नंबर पर बीएसपी रही थी और उसे 80 सीटें मिली थीं. बीजेपी को 47 सीटें मिली थी और कांग्रेस की झोली में 28 सीटें गई थीं.
    एग्जिट पोल- किसे कितना फायदा?
    अगर एग्जिट पोल के नतीजे असल चुनाव नतीजे हो जाते हैं तो इस चुनाव में सबसे बड़ा फायदा बीजेपी को होगा. पार्टी को 150 सीटों का तक फायदा होता दिख रहा है. बीजेपी को 117 से 148 सीटों का फायदा हो सकता है.
    दूसरी तरफ एसपी को 68 से 55 सीटों का नुकसान हो सकता है.
    इसी तरह बीएसपी को 20 से 8 सीटों का नुकसान हो सकता है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel