• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    मौर्य बोले- 'यूपी में बनेगी BJP की सरकार, पिछली सरकारों के कामकाज की जांच कर करेंगे कार्रवाई'

    मौर्य बोले- 'यूपी में बनेगी BJP की सरकार, पिछली सरकारों के कामकाज की जांच कर करेंगे कार्रवाई'


    मौर्य बोले- 'यूपी में बनेगी BJP की सरकार, पिछली सरकारों के कामकाज की जांच कर करेंगे कार्रवाई'
    लखनऊ:  यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश को इंतजार है कि यूपी में इस बार चुनावी नतीजे किस करवट बैठेंगे. उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के बाद पिछली सरकारों के कामकाज की जांच और गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे.
    एबीपी न्यूज़ ने खास बातचीत में मौर्य ने कहा, ‘’बीजेपी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में जो गुंडागर्दी है, अराजकता है, धवस्त कानून व्यवस्था है. इस सब से बाहर आकर एक सुशासन आ जाएगा.’’
    KESHAV
    केशव प्रसाद मौर्य ने बताई यूपी में सीएम उम्मीदवार की खूबियां
    प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री में क्या खूबियां होनी चाहिए इसके इस सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा, ‘’ देश के 14 राज्यों में हमारी सरकार है. हम यूपी के लिए ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो यूपी मे विकास की दृष्टि से काम करें.’’ उन्होंने कहा, ‘’यूपी का सीएम जो भी होगा वह विकास करने वाला, सुशासन देने वाला और यूपी की जनता की भलाई के लिए खुद को समर्पित करने वाला होगा.’’
    अपनी जिम्मेदारियां निभाउंगा- मौर्य
    जब केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि क्या आपके अंदर ये सभी खुबिंया हैं तो उन्होंने कहा, ‘’मैं एक कार्यकर्ता के नाते यह मानता हूं कि प्रदेश में मुझे अध्यक्ष बनाकर सीएम बनाने की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरा करूंगा.’’
    समीक्षा करने के बाद करेंगे कार्रवाई- मौर्य
    एक्सप्रेस वे, डायल 100 और मेट्रो प्रोजेक्ट पर मौर्य ने कहा, ‘’सरकार बनने के बाद क्या बंद कर देंगे और क्या नहीं इसका फैसला बाद में किया जाएगा. अगर डायल 1090 सिर्फ प्रचार के लिए किया गया है और इससे जनता का कोई फायदा नहीं हुआ है तो इनकी समीक्षा की जाएगी और गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.’’ मौर्य ने कहा कि साल 2014 की तरह ही इस बार भी जनता ने बीजेपी को आशिर्वाद दिया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel